पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही सड़कों पर किलेबंदी शुरू हो गई है. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI ने 27 सितंबर को हर हाल में इस्लामाबाद में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके जवाब में सरकार ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. लगभग 1000 कमर्शियल शिपिंग कंटेनरों को जब्त करके सड़कों पर बिछाया जा रहा है. इमरान खान की तीनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन पाकिस्तान की राजनीति में यह कोई नया नजारा नहीं है- दिलचस्प बात यह है कि कभी खुद इमरान खान इन्हीं कंटेनरों के दूसरी तरफ खड़े थे.