ब्रिक्स समिट से ठीक पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात हुई. एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि भारत और रूस के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच 45 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक चली.