मिस्र में हुस्नी मुबारक सरकार के बाद सत्ता पर काबिज सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. राजधानी काहिरा के तहरीर स्क्वैयर पर हजारों प्रदर्शनकारी पिछले कई दिनों से जमा हैं और वो सेना के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. सेना के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए.