scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव! US नेवी ने अरब सागर में रोक ईरानी 'शैडो फ्लीट' का जहाज

aajtak.in | नई दिल्ली | 26 अप्रैल 2026, 2:11 PM IST

US‑Iran‑Israel War Live Updates: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर नए सिरे से अकटले शुरू हो गई हैं. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विदेश मंत्री अराघची ओमान दौरे के बाद फिर से पाकिस्तान जा सकते हैं. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान में वरिष्ठ अधिकारियों को शांति वार्ता को लेकर अपनी शर्तों का एक प्रस्ताव सौंपा था.

US-Iran war. US-Iran war.

अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर पर सहमति को लेकर लगातार खींचतान जारी है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके यूएस प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने के 10 मिनट में ही ईरान की ओर से नया शांति प्रस्ताव मिला जो पहले मिले प्रस्ताव से कई गुना बेहतर है.  

ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका की 'अत्यधिक मांगों' (मैक्सिमलिस्ट डिमांड्स) को स्वीकार नहीं करेगा. तेहरान ने अमेरिका पर भरोसा करने को लेकर संदेह जताया है. ईरान मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के माध्यम से केवल परोक्ष (इनडायरेक्ट) बातचीत के पक्ष में है और उसने इस्लामाबाद के मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की है.

फिलहाल दोनों देशों के बीच अनिश्चितकालीन सीजफायर लागू है, लेकिन जमीनी हालात तनावपूर्ण बना हुए हैं. ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर रखी है और सुरंगें बिछाने वाली छोटी नावों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं.

उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना को लेबनान में हिज्बुल्लाह पर जबदस्त हमले का आदेश दिया है.

अमेरिका-ईरान और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से जुड़ी जानकारी के लिए पेज पर बने रहें...

2:11 PM (एक महीने पहले)

US-Iran Live Updates: ईरान में आतंकवादी आमिर रमेश को फांसी

Posted by :- Darakhshan

ईरानी ने रविवार तड़के आतंकवादी आमिर रमेश को फांसी दे दी है. रमेश 'जैश अल-अदल' नाम की आतंकवादी संगठन का एक प्रशिक्षित सदस्य था. तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया था, जिसके बाद आज सुबह उसे फांसी दे दी गई.

12:25 PM (एक महीने पहले)

US-Iran Live: मस्कट पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

Posted by :- Darakhshan

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची शनिवार को मस्कट पहुंचे, जहां वो ओमान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय घटनाक्रमों और आपसी संबंधों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वो रूस भी जाएंगे. इससे पहले इस्लामाबाद में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान का पक्ष रखा और शांति बहाली के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की सराहना की.

10:52 AM (एक महीने पहले)

US-Iran War: नाकाबंदी के चलते 37 जहाजों का रास्ता बदला

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को साफ किया कि ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी पूरी सख्ती से जारी रहेगी. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया गया कि अब तक 37 जहाजों का रास्ता बदला जा चुका है. ताजा मामले में 'सेवन' नाम के मालवाहक जहाज को अरब सागर में रोककर वापस ईरान भेज दिया गया है.

6:11 AM (एक महीने पहले)

इस्लामाबाद शांति वार्ता फिर बेनतीजा! बिना बातचीत वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री, US ने भी रद्द किया PAK दौरा

Posted by :- Nitin

ईरान और अमेरिका के बीच जंग और तनाव के बीच शनिवार को नई उम्मीद की किरण दिखी थी. लेकिन अब वह उम्मीद टूट गई है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी एक बड़ी टीम के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में थे. पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बिचौलिया यानी मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला था. लेकिन, ईरान का डेलिगेशन बिना अमेरिकी प्रतिनिधित्व के इस्लामाबाद में आए हुए ही पाकिस्तान से चले गए. अब अमेरिकी प्रतिनिधित्व ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का ऐलान किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
5:48 AM (एक महीने पहले)

US-Iran War: अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में ईरान के जहाज को रोका

Posted by :- Nitin

अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में ईरान की तथाकथित “शैडो फ्लीट” (छाया बेड़ा) से जुड़े एक जहाज को रोक लिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इसकी पुष्टि की है. CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि जहाज की पहचान M/V Sevan के रूप में हुई है. ये उन 19 जहाजों में शामिल है, जिन पर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने हाल ही में प्रतिबंध लगाए थे. इन जहाजों पर आरोप है कि ये ईरान के तेल, गैस, प्रोपेन और ब्यूटेन जैसी ऊर्जा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने में मदद कर रहे थे.अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS Pinckney (DDG 91) से उड़ाए गए, हेलीकॉप्टर ने इस जहाज को रोका गया. अधिकारियों ने बताया कि जहाज अब अमेरिकी सैन्य निर्देशों का पालन कर रहा है और उसे ईरान की ओर वापस ले जाया जा रहा है.
 

Advertisement
Advertisement