scorecardresearch
 

अमेरिका-ईरान की जंग पर लगा पूर्ण विराम, ट्रंप ने शांति समझौते का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ शांति समझौता पूरा होने की घोषणा की है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने होर्मुज को टोल-फ्री खोलने की पूरी मंजूरी दे दी है और अमेरिकी नौसेना द्वारा लगाए गए ब्लॉकेड को तुरंत हटाने का आदेश दिया है.

Advertisement
X
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता. (Photo: Reuters/Getty Images)
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता. (Photo: Reuters/Getty Images)

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता हो गया है, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को टोल-मुक्त खोलने मंजूरी दे दी है और अमेरिकी नौसैनिक द्वारा लगाए गए ब्लॉकेड (नाकेबंदी) को तुरंत हटाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. हालांकि, अभी ईरान की ओर से इस डील के बारे में कोई भी आधिकारी बयान जारी नहीं किया गया है.

ईरान की समाचार एजेंसी 'फार्स' का कहना है कि जल्द ही सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से अमेरिका के साथ युद्धविराम समझौते के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस-ईरान शांति समझौते का ऐलान करते हुए अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है. सभी को बधाई! मैं इसके जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंज़ूरी देता हूं.

उन्होंने होर्मुज के रास्ते तेल सप्लाई लेने वाले देशों से कहा कि  दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो. तेल की सप्लाई शुरू होने दो!

PAK पीएम ने भी की पुष्टि

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर समझौते की आधिकारिक पुष्टि की. उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. दोनों पक्षों ने सभी मोर्चों पर, जिसमें लेबनान भी शामिल है, सैन्य ऑपरेशंस को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म करने की घोषणा की है.

Advertisement

उन्होंने पश्चिमी एशिया में जारी संकट के राजनयिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका और ईरान की प्रतिबद्धता की सराहना की और इस शांति प्रयास में साथ देने वाले सहयोगी देशों का आभार जताया.

स्विट्जरलैंड में होगा हस्ताक्षर समारोह

पाकिस्तानी पीएम की मानें तो इस महा-समझौते को अमलीजामा पहनाने में कतर राज्य के महान नेतृत्व, सऊदी अरब साम्राज्य और तुर्किये गणराज्य के दूरदर्शी नेतृत्व ने बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 

शहबाज़ शरीफ के अनुसार, इस हफ्ते होने वाली पूर्व-कार्यान्वयन चर्चाओं के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल 19 जून को स्विट्जरलैंड में मुलाकात करेंगे और डील पर आधिकारिक हस्ताक्षर करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement