संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, शनिवार को यमन में हुए हवाई हमले में 140 लोग मारे गए हैं और 525 लोग घायल हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग एक अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जमा हुए थे. हमला सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गुट ने किया था.
संयुक्त राष्ट्र के ह्युमनिटेरियन को-ऑर्डिनेटर जेमी मैकगोल्ड्रिक ने कहा कि अंत्येष्टि के लिए जुटे कर्मचारियों को सना में हुए इस हमले से काफी धक्का पहुंचा हैं और वे काफी गुस्से में हैं.
2015 से हो रहे हैं हमले
140 लोगों के मरने का आंकड़ा शुरुआती हेल्थ रिपोर्ट के आधार पर जारी की गई है. यूएन ने घटना की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि इंटरनेशनल कम्युनिटी को यह सुनिश्चित करना चाहिए किसी आम नागरिक की मौत न हो. सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गुट ने अप्रैल 2015 में यमन की राजधानी सना में के खिलाफ हवाई हमले करने का फैसला लिया था.
यमन अरब के सबसे गरीब देशों में एक है और पिछले काफी समय से अस्थिरता का सामना कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में शनिवार को हुए हमले को अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में एक माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला अबेद्राब्बो मंसूर हैदी के समर्थन में किया गया था. हालांकि, सऊदी गुट ने एक बयान में कहा है कि घटना की जगह पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की और घटना के लिए दूसरे कारणों की जांच की जानी चाहिए.