संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबु धाबी में एक बड़ी खबर आई है. वहां बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे आग लग गई. यह घटना अल-धफरा इलाके में हुई. हालांकि अच्छी बात यह है कि कोई भी घायल नहीं हुआ और न्यूक्लियर रेडिएशन का कोई खतरा नहीं हुआ.
प्रशासन ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है. बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट UAE का एकमात्र न्यूक्लियर प्लांट है और इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
अबु धाबी की मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि इस घटना में कोई भी इंसान घायल नहीं हुआ. साथ ही रेडिएशन का कोई खतरा नहीं हुआ. रेडिएशन सेफ्टी लेवल्स बिल्कुल नॉर्मल रहे. बस बाहरी जनरेटर में आग लगी जिसे बाद में काबू किया गया.
यह मामला संवेदनशील क्यों है?
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. हालांकि UAE प्रशासन की ओर से अभी तक हमले के पीछे किसी देश या संगठन का आधिकारिक नाम नहीं लिया गया है.
पश्चिम एशिया में फिर बढ़ता तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच जो सीजफायर है वो कायम तो है लेकिन बिल्कुल नाजुक स्थिति में है. ऐसे में न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से एक बार फिर से इलाके में तनाव को बढ़ा सकता है.
इनपुट: Al Jazeera और AP