scorecardresearch
 

ट्रंप ने भारत-चीन को बताया 'नर्क', बोले- प्रवासियों के परिजन छीन रहे अमेरिकियों का हक

ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवासी अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. उन्होंने सांस्कृतिक और भाषाई पहचान पर भी असर पड़ने की बात कही.

Advertisement
X
जन्मजात नागरिकता को लेकर अमेरिका में बहस छिड़ी हुई है. (Photo- Agency)
जन्मजात नागरिकता को लेकर अमेरिका में बहस छिड़ी हुई है. (Photo- Agency)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किए गए एक बेहद तीखे और विवादास्पद पत्र में भारत, चीन और अन्य देशों को 'नर्क' (Hellholes) कहकर संबोधित किया है. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर बहस तेज हो गई है.


ट्रंप ने अपने पत्र में दावा किया कि कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर की नौकरियों पर भारत और चीन के लोगों का वर्चस्व है, जिससे अन्य लोगों के लिए अवसर सीमित हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं किए. 

उन्होंने जन्मजात नागरिकता वाली नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, 'यहां पैदा हुआ बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है, और फिर वे चीन, भारत या प्लानेट के किसी अन्य 'नर्क' से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं.'

यह भी पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप कहेंगे पीएम मोदी कूद जाओ, तो वे कूद जाएंगे', बोले राहुल गांधी

ट्रंप ने तर्क दिया कि जन्मजात नागरिकता का मुद्दा अदालतों या वकीलों द्वारा तय नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मतदान होना चाहिए. उन्होंने अदालती संस्थाओं के प्रति अविश्वास जताते हुए दावा किया कि एक सोशल मीडिया पोल के अनुसार बहुसंख्यक जनता इस नीति को प्रतिबंधित करने के पक्ष में है. ट्रंप का मानना ​​है कि मौजूदा संवैधानिक व्याख्या का आव्रजन पैटर्न से कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement

राष्ट्रपति ने 'अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन' (ACLU) को एक 'आपराधिक' संस्था करार दिया और सुझाव दिया कि उन पर 'RICO' कानूनों (जो संगठित अपराध के खिलाफ इस्तेमाल होते हैं) के तहत एक्शन होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवासी स्वास्थ्य सेवा जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और टैक्स देने वाले अमेरिकी नागरिकों पर इसका बोझ पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: अवैध घुसपैठ से ज्यादा 'लीगल इमिग्रेशन' पर चला ट्रंप का चाबुक, H-1B वीजा में 25% कटौती

सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा
ट्रंप ने अपने पत्र में यह भी दावा किया कि बड़े पैमाने पर हो रहे आव्रजन से अमेरिका की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान प्रभावित हो रही है. उन्होंने 'चेन माइग्रेशन' को अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा बताया. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता को लेकर कानूनी बहस चल रही है. भारत जैसे रणनीतिक साझेदार देश के खिलाफ इस तरह की भाषा के इस्तेमाल से कूटनीतिक गलियारों में नाराजगी बढ़ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement