scorecardresearch
 

लंदन में एक साथ 10 आतंकी हमले की आशंका: रिपोर्ट

इन प्रस्तावों से वाकिफ एक मंत्री ने कहा, 'हम एक साथ होने वाले तीन हमलों के लिए योजना की तैयारी करते रहे, लेकिन पेरिस ने दिखा दिया कि आपको उससे ज्यादा के लिए तैयार रहने की जरूरत है.'

Advertisement
X
हमलों के बाबत अलर्ट जारी
हमलों के बाबत अलर्ट जारी

ब्रिटेन में सुरक्षा एजेंसियों को लंदन में एक साथ 10 आतंकवादी हमले होने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है. उन्हें इस बात का डर है कि सीरिया से लौट रहे आतंकवादी यहां पेरिस जैसा हमला दोहरा सकते हैं. ब्रिटिश मीडिया में रविवार को इस खबर का जिक्र है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रस्तावों से वाकिफ एक मंत्री ने कहा, 'हम एक साथ होने वाले तीन हमलों के लिए योजना की तैयारी करते रहे, लेकिन पेरिस ने दिखा दिया कि आपको उससे ज्यादा के लिए तैयार रहने की जरूरत है. हम तैयार हैं यदि कोई सात, आठ, नौ, दस करता है.'

लंदन से बाहर सैन्य रेजीमेंटों को किया गया सर्तक
'संडे टाईम्स' की खबर के अनुसार नेशनल क्राइम एजेंसी को सीरिया से लौट रहे आतंकवादियों द्वारा पेरिस जैसा हमला करने के डर के बीच आग्नेयास्त्रों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. लंदन के बाहर सैन्य रेजीमेंटों को भी विभिन्न हमले की स्थिति में स्पेशल एयर सर्विसेज और मेट्रोपोलिटन तैयार रखा गया है.

Advertisement

सेना की आतंकवाद निरोधक बम निष्क्रिय इकाई रसायन और जवैकि बम से निपटने के लिए ऑक्सफोर्डशायर में डिडकोट बैरकों में एक टीम बनाने में भी जुटी है. ब्रिटेन की जेलों में बंद कट्टरपंथियों पर आतंकवादी अराजकता की चिंता के बीच सुरक्षात्मक निगरानी की जा रही है.

Advertisement
Advertisement