scorecardresearch
 
Advertisement

Tarique Rahman Oath Ceremony Live: संसद पहुंचे बांग्लादेश के नव निर्वाचित सांसद, कुछ देर बाद PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान

aajtak.in | ढाका | 17 फरवरी 2026, 2:20 PM IST

Bangladesh PM Oath Ceremony Live Updates: बांग्लादेश में 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने 17 फरवरी को शपथ लेकर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की. संसद परिसर के साउथ प्लाजा में मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई. चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिलीं. बीएनपी अध्यक्ष तारीक रहमान आज दोपहर नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

बीएनपी अध्यक्ष तारीक रहमान आज नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. बीएनपी अध्यक्ष तारीक रहमान आज नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

बांग्लादेश में आज शपथ ग्रहण का दिन है. 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह शपथ ली. इसके साथ ही आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसने कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत किया.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया. मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सुबह करीब 10:42 बजे नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, स्पीकर या डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त निभाते हैं.

बीएनपी अध्यक्ष तारीक रहमान आज दोपहर नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. आधिकारिक नतीजों के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटें जीतीं, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 77 सीटें मिलीं. सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे.

बीएनपी ने अकेले 209 सीटें हासिल कीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी.

बांग्लादेश में शपथ ग्रहण के जुड़े सभी लाइव अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:

2:20 PM (18 मिनट पहले)

Bangladesh PM Oath: BNP सरकार की नई कैबिनेट, 25 नेताओं को मंत्री पद की शपथ के लिए बुलावा

Posted by :- Yogesh

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नई सरकार में मंत्रिमंडल गठन के तहत कुल 25 नेताओं को मंत्री पद की शपथ के लिए बुलाया गया है. सूची में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, आमिर खासरु महमूद चौधरी, सलाउद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद टुकु, हाफिज उद्दीन अहमद बिर बिक्रम, अबु जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मिनू, निताई रॉय चौधरी, खंदकार अब्दुल मुक्तादिर, आरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वप्न, अफरोजा खानम रीता, मोहम्मद शाहिद उद्दीन चौधरी अनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमान, जकारिया ताहेर, दिपेन देवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सकावत हुसैन, महबूब अनम, शेख रोबिउल आलम, मोहम्मद अमीन उर राशिद और खलीलुर रहमान शामिल हैं. ये सभी नेता नई कैबिनेट में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1:16 PM (एक घंटा पहले)

तारिक सरकार के शपथग्रहण में शामिल होने बांग्लादेश पहुंचे ओम बिरला

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला तारिक सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने बांग्लादेश पहुंच गए हैं. स्पीकर ओम बिरला इस आयोजन में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो रहे हैं.

1:01 PM (एक घंटा पहले)

Bangladesh PM Swearing In: तारीक रहमान आज लेंगे PM पद की शपथ, संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा समारोह

Posted by :- Yogesh

तारीक रहमान आज दोपहर बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. उन्होंने आम चुनाव में अपनी पार्टी को निर्णायक जीत दिलाई है. परंपरा से अलग इस बार 60 वर्षीय बीएनपी प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा.

12:58 PM (एक घंटा पहले)

Tarique Rahman Live: BNP ने ठुकराया यूनुस सरकार का प्रस्ताव, नहीं ली संविधान सुधार परिषद की शपथ

Posted by :- Yogesh

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें सांसदों को संसद सदस्य के साथ-साथ नए 'संविधान सुधार परिषद' के सदस्य के रूप में एक साथ शपथ लेने को कहा गया था. यह परिषद चुनाव के साथ कराए गए जनमत संग्रह के अनुरूप संविधान में बदलाव करने के लिए प्रस्तावित की गई है. शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले वरिष्ठ बीएनपी नेता सलाउद्दीन अहमद ने तारीक रहमान की मौजूदगी में पार्टी का यह फैसला घोषित किया. इसके बाद बीएनपी सांसदों ने केवल बांग्लादेश संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली. पार्टी का कहना है कि संविधान सुधार परिषद का प्रावधान मौजूदा संविधान का हिस्सा नहीं है और इस पर विस्तृत विचार-विमर्श की आवश्यकता है.

Advertisement
12:51 PM (एक घंटा पहले)

Bangladesh PM Oath: 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ

Posted by :- Yogesh

बांग्लादेश की 13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने 17 फरवरी की सुबह शपथ ली. संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सुबह करीब 10:42 बजे सांसदों को शपथ दिलाई. रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बाद नई सरकार के गठन की दिशा में अहम पड़ाव माना जा रहा है.Bangladesh pm

Advertisement
Advertisement