इंडिया टुडे ग्रुप इस प्रतिष्ठित मंच के सबसे हाई-प्रोफाइल लीडरशिप प्लेनरी सत्र का नेतृत्व कर रहा है (Photo: ITG) रूस में सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम यानी SPIEF का आयोजन हो रहा है. दुनिया के सबसे प्रभावशाली आर्थिक मंचों में से एक है. यह फोरम 1997 से हर साल आयोजित होता है और 2006 से इसे रूसी राष्ट्रपति के संरक्षण में आयोजित किया जाता है. इस साल यानी 2026 में यह 29वां संस्करण है, जो 3 से 6 जून तक सेंट पीटर्सबर्ग के एक्सपोफोरम सेंटर में चल रहा है.
इस बार फोरम की थीम है, 'व्यावहारिक बातचीत: एक स्थिर भविष्य की ओर बढ़ने का रास्ता' यानी एक स्थिर भविष्य की ओर व्यावहारिक संवाद. 100 से अधिक देशों से करीब 20,000 प्रतिभागी इस फोरम में शामिल हो रहे हैं.
आज फोरम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है. शाम 5:30 बजे IST (दोपहर 3 बजे मॉस्को समय) मुख्य प्लेनरी सेशन शुरू होगा, जिसमें एक साथ मंच पर कई लोग होंगे.
और इस पूरे सेशन का संचालन करेंगी इंडिया टुडे ग्रुप की संवाददाता गीता मोहन. यह भारतीय मीडिया के लिए एक बड़ा मौका है क्योंकि इंडिया टुडे एकमात्र भारतीय न्यूज चैनल है जिसे इस 'ग्लोबल हाई टेबल' पर जगह मिली है.
दुनिया की बड़ी ताकतें आज एक मंच पर - आजतक पर LIVE कवरेज.
इस 'ग्लोबल हाई टेबल' पर दुनिया के चार बड़े दिग्गज - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव और तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन एक साथ मंच साझा करेंगे.
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) 2026 में इंडिया टुडे ग्रुप शुक्रवार को हाई-प्रोफाइल लीडरशिप प्लेनरी सत्र की मेजबानी करेगा. इस सत्र में दुनिया के कई प्रमुख नेता एक साथ मंच साझा करेंगे.