scorecardresearch
 

LNG से भर देगा ग्लोबल मार्केट! होर्मुज खुलने से पहले ही कतर ने सेट किया ये टारगेट

होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने के बाद कतर ने अपनी लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) उत्पादन क्षमता को दो महीनों के भीतर लगभग 80% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. मार्च में ईरानी मिसाइल हमलों के कारण बंद हुई उत्पादन सुविधाएं अब धीरे-धीरे फिर चालू हो रही हैं.

Advertisement
X
होर्मुज खुलने की घोषणा के साथ ही कतर ने एलएनजी सप्लाई के लिए बड़ी प्लानिंग कर ली है
होर्मुज खुलने की घोषणा के साथ ही कतर ने एलएनजी सप्लाई के लिए बड़ी प्लानिंग कर ली है

होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलते ही कतर लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) के उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी करने की प्लानिंग कर रहा है. मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कतर का टारगेट दो महीनों के भीतर अपनी अधिकांश निर्यात क्षमता को बहाल करना है.

देश की LNG फैसिलिटीज का संचालन करने वाली कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतरएनर्जी (QatarEnergy) ने खरीदारों को बताया है कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही बहाल होने के एक महीने के भीतर उत्पादन क्षमता को करीब 50% तक बढ़ाया जाएगा. ब्लूमबर्ग से बातचीत में सूत्रों ने बताया कि दो महीने के भीतर इसे लगभग 80% तक पहुंचाने का टार्गेट है. 

हालांकि, बची हुई 20% क्षमता की बहाली में सालों लग सकते हैं. यह क्षमता दो उत्पादन ट्रेनों के बराबर है, जिन्हें मार्च में ईरानी मिसाइल हमलों में नुकसान पहुंचा था.

होर्मुज ब्लॉकेड के चलते बंद हो गई थी दुनिया की सबसे बड़ी LNG प्रोडक्शन फैसिलिटी

युद्ध के पहले हफ्ते में ईरानी हमले के बाद कतर ने दुनिया की सबसे बड़ी LNG उत्पादन फैसिलिटी को बंद कर दिया था. इससे कई निर्यात समझौते रद्द हुए और विश्वसनीय सप्लायर के रूप में कतर की प्रतिष्ठा को झटका लगा.

Advertisement

रास लाफान कॉम्प्लेक्स, जिसने पिछले साल वैश्विक LNG आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा निर्यात किया था, पिछले तीन महीनों से लगभग निष्क्रिय पड़ा है. होर्मुज स्ट्रेट के प्रभावी रूप से बंद रहने के कारण बड़ी मात्रा में गैस की ढुलाई मुश्किल हो गई थी.

हालांकि, कतर अप्रैल से ही उत्पादन दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. ब्लूमबर्ग ने अप्रैल में रिपोर्ट किया था कि कतरएनर्जी उपकरणों की जांच और जरूरी मेंटेनेंस का काम कर रही है. कुछ प्रोडक्शन यूनिट्स सीमित क्षमता पर संचालित की जा रही थीं ताकि पड़ोसी देशों को आपूर्ति जारी रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा सके.

कई विश्लेषकों और कारोबारियों को अंदाजा भी नहीं था कि एक महीने के भीतर ही कतर उत्पादन को 50% तक पहुंचाने की प्लानिंग में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा है कि स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद शुक्रवार तक होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा.

इतनी जल्दी पूरी तरह सामान्य नहीं होगा होर्मुज में यातायात

हालांकि, उनके यूरोपीय सहयोगी इसे लेकर आशान्वित नहीं हैं. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगें हटाना अभी बाकी है. ऐसे में जहाज मालिक, कारोबारी और ऊर्जा उत्पादक हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

Advertisement

कतर के LNG का वैश्विक गैस बाजार में वापस आना दुनियाभर में गैस की किल्लत को खत्म करने में मदद कर सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी शांति समझौते के बावजूद यूरोप और एशिया में LNG की कीमतें युद्ध से पहले की तुलना में अब भी ज्यादा हैं.

कतर ने सुरक्षा उपायों के तहत कुछ LNG टैंकरों की सही लोकेशन छिपाकर एशियाई खरीदारों तक सीमित मात्रा में सप्लाई जारी रखी है, लेकिन यह निर्यात सामान्य स्तर से काफी कम है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement