scorecardresearch
 

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, कहा- इस मुश्किल वक्त में भारत खड़ा है साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की है. इस बारे में खुद पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है. उन्होंने बातचीत के दौरान संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात. (File Photo: PTI)
नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात. (File Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. इस बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत इन कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता में खड़ा है. उन्होंने हमलों की निंदा करते हुए क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया. पीएम मोदी ने डी-एस्केलेशन (तनाव कम करने) का समर्थन किया और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की अपील की है.

PM ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है.'

पीएम ने आगे लिखा, 'मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement