PM Modi five-nation tour PM Modi Five-Nation Tour Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोपीय दौरे के आखिरी चरण में आज इटली पहुंचेंगे, जहां वह अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेता नेताओं के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा,
व्यापार व निवेश और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर चर्चा होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर भी चर्चा होगी.
इससे पहले पीएम मोदी ने नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और आइसलैंड, फिनलैंड, डेनमार्क तथा स्वीडन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इसके जरिए भारत और नॉर्डिक देशों के रिश्तों को और ज्यादा रणनीतिक रूप दिया जाएगा, खासकर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी, ब्लू इकोनॉमी, डिफेंस, स्पेस और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों शामिल हैं.
पीएम मोदी ने इन देशों के नेताओं के साथ आमने-सामने बैठकर वैश्विक सुरक्षा के मौजूदा हालात और आपसी आर्थिक प्राथमिकताओं के पूरे एजेंडे पर कूटनीतिक चर्चा करेंगे.
इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को ओस्लो में इंडिया-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में भाग लिया, जहां उन्होंने भारत-ईएफटीए ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग पर जोर दिया.
पीएम मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें...
India Nordic Summit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नॉर्वे की कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और कराधान, श्रम संहिता और शासन में देश द्वारा किए गए सुधारों के साथ-साथ शिकायतों के दबाव को कम करने पर जोर दिया. भारत-नॉर्वे व्यापार एवं अनुसंधान शिखर सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी की नींव बहुत मजबूत है. उन्होंने कहा, 'ये एक सिद्ध साझेदारी है. आज जब खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा एक तरह की वैश्विक चुनौती बन गई है, तब भारत और नॉर्वे इस समस्या को हल करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.'
PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे से मुलाकात की. इस बारे में पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ओस्लो में प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ मेरी सार्थक बातचीत हुई. बातचीत के प्रमुख बिंदुओं में से एक हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को हरित रणनीतिक साझेदारी में उन्नत करना था, जिससे स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास, नीली अर्थव्यवस्था और हरित जहाजरानी के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा. हमने इनोवेशन, अनुसंधान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कौशल विकास के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की. नॉर्वे का इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में शामिल होना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है.'