scorecardresearch
 

'तेल' ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, फाइनेंस मिनिस्टर बोले- 600 मिलियन डॉलर का आएगा बिल

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है. वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने चेतावनी दी है कि देश का मासिक तेल आयात बिल 60 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है. वहीं, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है.

Advertisement
X
पाकिस्तान ने IMF से मदद मांगने की बात कही. (File Photo: ITGD)
पाकिस्तान ने IMF से मदद मांगने की बात कही. (File Photo: ITGD)

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट मंडराने लगा है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात की वजह से देश का मासिक तेल आयात बिल बढ़कर 60 करोड़ (600 मिलियन) डॉलर तक पहुंच सकता है.

'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री औरंगजेब ने एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि सरकार बढ़ते तेल बिल के वित्तीय प्रभाव से निपटने के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर काम कर रही है. इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह भी मौजूद थे.

रिपोर्ट में ये भी अंदेशा जताया गया है कि अगर संघर्ष और गहराता है, तो कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं. ये पाकिस्तान जैसी संघर्ष कर रही अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका होगा.

लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील

पाकिस्तान पहले से ही भारी आर्थिक दबाव झेल रहा है. ऐसे में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने देशवासियों से ईंधन बचाने के उपाय करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा तेल भंडार को लंबे समय तक चलाने के लिए बचत जरूरी है.

Advertisement

IMP से मदद मांगेगा पाकिस्तान

इसके अलावा, पेट्रोलियम मंत्री ने घोषणा की कि पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से संपर्क करेगी. सरकार पेट्रोलियम लेवी में राहत देने के लिए IMF से विशेष अनुरोध करने की तैयारी कर रही है, ताकि आम जनता पर कीमतों का बोझ कम किया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement