scorecardresearch
 

इमरान खान को आखिरकार मिली मेडिकल हेल्प, हाई सिक्योरिटी में ले जाया गया PIMS

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अडियाला जेल से पीआईएमएस अस्पताल में आंखों के इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी आंख में आवश्यक एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन लगाया, जिससे उनकी दृष्टि सुधारने में मदद मिलेगी. इलाज के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

Advertisement
X
आंख के इलाज के लिए इमरान खान को PIMS अस्पताल ले जाया गया. (Photo-ITG)
आंख के इलाज के लिए इमरान खान को PIMS अस्पताल ले जाया गया. (Photo-ITG)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान को आंखों के इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच अडियाला जेल से पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी आंख की रोशनी सुधारने के लिए जरूरी इंजेक्शन लगाया और बाद में उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

पीआईएमएस अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इमरान खान को निर्धारित फॉलो-अप के लिए अडियाला जेल से सुबह के समय अस्पताल लाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी प्रभावित आंख में दूसरी एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रियल इंजेक्शन लगाया, जिसका उद्देश्य उनकी दृष्टि को बहाल करने में मदद करना है.

अस्पताल ने बताया कि उनकी आंख में इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया से पहले विशेषज्ञों के एक बोर्ड ने उनकी जांच की, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट (जिन्होंने इकोकार्डियोग्राफी और ईसीजी भी की) और फिजिशियन शामिल थे. जांच में उन्हें क्लिनिकली स्थिर पाया गया.

पीआईएमएस प्रशासन के अनुसार, ये प्रक्रिया पीआईएमएस और शिफा नेत्र अस्पताल के सलाहकार नेत्र रोग विशेषज्ञों और सलाहकार विट्रियोरेटिनल सर्जन की देखरेख में की गई. ये प्रक्रिया डे-केयर सर्जरी के तहत पूरी की गई है.

इलाज के बाद मिली छुट्टी

अस्पताल के अनुसार, प्रक्रिया के दौरान और बाद में उनकी हालत स्थिर रही. इलाज पूरा होने के बाद उन्हें फॉलो-अप सलाह, देखभाल के निर्देश और मेडिकल दस्तावेजों के साथ छुट्टी दे दी गई.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इमरान खान को 15 वाहनों के काफिले में जेल से अस्पताल ले जाया गया, जिसमें ब्लैक कारें शामिल थीं और तीन सिग्नल जैमर भी तैनात किए गए थे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के बाद वापस अडियाला जेल लौटाया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement