scorecardresearch
 

काठमांडू में 84 घंटे बाद मलबे से जिंदा बाहर निकला शख्स

नेपाल में भूकंप की विनाशलीला के बीच कुछेक 'चमत्कार' जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं. एक अच्छी खबर यह है कि काठमांडू में 84 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement
X
ऋषि खनाल नाम के युवक को बचाती टीम
ऋषि खनाल नाम के युवक को बचाती टीम

के बीच कुछ 'चमत्कार' जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं. एक अच्छी खबर यह है कि काठमांडू में 84 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया.

पीड़ित गोंगबू इलाके में सात मंजिला इमारत के मलबे में दबा हुआ था. उसे बचाने के लिए 10 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था. ऋषि खनाल नाम के इस युवक को बचाने के लिए नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल और फ्रेंच रेस्क्यू टीम जी-जान से जुटी हुई थी.

गौरतलब है कि के झटकों का आज पांचवां दिन है. भूकंप से बुरी तरह तबाह नेपाल में भारत व दुनिया के कुछ अन्य देशों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement