scorecardresearch
 

लंदन में यहूदी समुदाय पर बड़ा हमला... 4 एम्बुलेंस आग के हवाले, पुलिस जांच में जुटी

लंदन में यहूदी समुदाय से जुड़े हत्जोला संगठन की चार एंबुलेंसों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसे पुलिस संदिग्ध हेट क्राइम मानकर जांच कर रही है. नॉर्थ लंदन में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

Advertisement
X
लंदन में हत्ज़ोला की एंबुलेंसों को बनाया निशाना (Photo: Reuters)
लंदन में हत्ज़ोला की एंबुलेंसों को बनाया निशाना (Photo: Reuters)

मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है. लेकिन इसकी आंच अब सिर्फ उस इलाके तक सीमित नहीं रही. हजारों किलोमीटर दूर लंदन की सड़कों पर भी इसका असर दिखने लगा है. सोमवार की रात उत्तरी लंदन में यहूदी समुदाय की 4 एंबुलेंस में आग लगा दी गई. यह एंबुलेंस हत्जोला नाम के एक गैर-सरकारी स्वयंसेवी संगठन की थीं.

हत्जोला कोई राजनीतिक संगठन नहीं है. यह एक नेकदिल संस्था है जो मेडिकल इमरजेंसी में लोगों की जान बचाती है, बिना किसी धर्म या जाति का भेद किए. इनकी एंबुलेंस जलाना सिर्फ यहूदी समुदाय पर हमला नहीं इंसानियत पर हमला है.

रात करीब डेढ़ बजे आग की खबर मिली. लंदन फायर ब्रिगेड ने तुरंत 6 दमकल गाड़ियां भेजे. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह तीन बजे आग पर काबू पाया गया. लंदन पुलिस ने इसे यहूदी विरोधी नफरती अपराध बताया है और जांच शुरू कर दी है.

ईरान का खतरा - लंदन पुलिस की बड़ी चेतावनी

एंबुलेंस वाली घटना के साथ ही लंदन पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ब्रिटेन में ईरान समर्थित साजिशों का पता चला है. ये साजिशें ईरान विरोधी लोगों को यानी ब्रिटेन में रहने वाले ईरानी विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: ईरानी मिसाइलों पर स्पेन PM की तस्वीर... ट्रंप को चिढ़ा रहा तेहरान? जानें मामला

इसके अलावा उन्होंने यह भी चेताया कि ब्रिटेन में इजरायली और यहूदी ठिकानों पर ईरान की तरफ से हमले का खतरा बना हुआ है. और सबसे गंभीर बात यह कोई एक बार का खतरा नहीं है. पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि यह लंबे समय तक चलने वाला और लगातार बना रहने वाला खतरा है.

असली तस्वीर क्या है?

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग चल रही है. लेकिन इस जंग के धागे अब दुनिया के कई देशों तक फैल रहे हैं. लंदन जैसे शहर में जहां यहूदी समुदाय बड़ी तादाद में रहता है वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है. पुलिस हाई अलर्ट पर है. यहूदी समुदाय के लोग डरे हुए हैं. जो एंबुलेंस लोगों की जान बचाने के लिए थीं उन्हें जला दिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement