scorecardresearch
 

इराक: स्टेडियम में धमाका, 30 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी अल-असरिया ने बताया कि लोग विजेता को ट्रॉफी दे रहे थे, उसी दौरान हमलावर ने भीड़ में खुद को उड़ा लिया

Advertisement
X

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी इलाके में एक फुटबॉल मैच के बाद एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ के बीच खुद को बम से उड़ा लिया. इस हमले में 30 लोग मारे गए और 65 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस और डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है.

ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी
अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सूचनाएं दी हैं, क्योंकि उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं है. आतंकवादी संगठन ने ऑनलाइन एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है.

हमले में 65 से ज्यादा लोग घायल
पुलिस अधिकारी अल-असरिया ने बताया कि लोग विजेता को ट्रॉफी दे रहे थे, उसी दौरान ने भीड़ में खुद को उड़ा लिया. ये धमाका बगदाद के में हुआ. पुलिस कहा कि विस्फोट में 65 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. हमले में शहर के मेयर भी मारे गए हैं. ये हादसा शाम करीब सात बजे हुआ.

Advertisement
Advertisement