scorecardresearch
 

'ट्रंप को छोड़ेंगे नहीं, कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी...', ईरान के टॉप सिक्योरिटी अफसर की US को धमकी

ईरानी सुप्रीम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि ईरान उनके नेताओं की हत्या का बदला किसी भी कीमत पर लेगा. उन्होंने कहा कि अमरिका ने खामेनेई को मारा है जिसके लिए ईरान ट्रंप को नहीं बख्शेगा.

Advertisement
X
लारीजानी ने ट्रंप से बदला लेने की धमकी दी है. (File Photo: Reuters)
लारीजानी ने ट्रंप से बदला लेने की धमकी दी है. (File Photo: Reuters)

अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरानी सुप्रीम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने उनके नेताओं को मारा है और ईरान उसे किसी कीमत पर माफ नहीं करेगा. 

ईरानी मीडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में लारीजानी ने कहा, 'हम ट्रंप को नहीं छोड़ेंगे. उसे कीमत चुकानी होगी. उसने हमारे नेता और हमारे लोगों को शहीद किया है. ये कोई आसान बात नहीं है. जब तक हम बदला नहीं ले लेते, हम उसे नहीं छोड़ेंगे.'

लारीजानी ने आगे कहा, 'अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे. आपने हमारे दिलों पर एक ऐसा घाव दिया है जिसे हम आपको जाने नहीं देंगे. आपको ये मानना होगा कि अब आपको ईरान के लिए अहंकारी और आक्रामक होने का कोई हक नहीं है.'

क्षेत्रीय देशों को दी सलाह

लारीजानी ने कहा कि अगर दुश्मन क्षेत्रीय देश के ठिकानों से ईरान पर हमला करेगा, तो ईरान इसका जवाब देंगा क्योंकि ये उसका अधिकार है. उन्होंने सलाह दी कि क्षेत्र के देशों को अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल करने से रोकना चाहिए, वरना ईरान को ऐसा करना होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं अली लारीजानी? खामेनेई की मौत से पहले चर्चा में था ईरान का ये शख्स

'अमेरिका ने कुर्दों को उकसाया...'

लारीजानी ने अमेरिका पर ईरान के खिलाफ कुर्दों को उकसाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, 'वो इस बात से अनजान कि कुर्द एक असली और ईरानी लोग हैं. कुर्दों को पता था कि अमेरिकियों ने सीरिया में उनके साथ क्या किया था. उन्होंने शुरू में समर्थन का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसे निभाया नहीं. सशस्त्र बलों ने भी उन्हें साफ चेतावनी दी थी.'

ईरानी सचिव ने आगे कहा, 'ट्रंप ने लोगों पर हमला करने की धमकी दी है, क्योंकि उसने जितनी भी कोशिश की, लोगों ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. वो ये नहीं समझता कि ईरानी लोग, अपने मतभेदों के बावजूद, ईरान को बांटने के लिए आपकी मदद नहीं करेंगे. ईरानियों ने इराक और अफगानिस्तान में आपके हस्तक्षेप का अनुभव देखा है.'

ट्रंप को बताया 'नीच व्यक्ति'

उन्होंने कहा कि ट्रंप कहते हैं कि ईरान के भविष्य के नेतृत्व पर मेरी राय होनी चाहिए. मुझे लगता है कि वो बहुत ही नीच व्यक्ति है! सभ्य ईरानी ये कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि ट्रंप उनके लिए चुनाव करेंगे?

यह भी पढ़ें: 'हम जीत गए हैं, अब मदद की जरूरत नहीं', ब्रिटेन के एयरक्राफ्ट कैरियर प्लान का ट्रंप ने उड़ाया मजाक

Advertisement

अमेरिका के झूठ का खुलासा!

लारीजानी ने अमेरिका के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें उसने अपने 5 सैनिक मारे जाने का दावा किया था. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे पता चला है कि कई अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है. लेकिन अमेरिकी दावा कर रहे हैं कि वो युद्ध में मारे गए हैं. उनकी बेकार कोशिशों के बावजूद, वो सच्चाई को ज्यादा देर तक छिपा नहीं सकते.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement