scorecardresearch
 

अटकलों के बीच ईरान ने किया मोजतबा खामेनेई का ‘रेयर वीडियो’ रिलीज

अभी तक ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मोजतबा खामेनेई का कोई सार्वजनिक वीडियो सामने नहीं आया. ईरान ने अब मोजतबा खामेनेई का एक रेयर वीडियो जारी किया है.

Advertisement
X
ईरान ने मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह एक धार्मिक शिक्षण सत्र के दौरान दिखाई दे रहे हैं. (Photo: ITG)
ईरान ने मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह एक धार्मिक शिक्षण सत्र के दौरान दिखाई दे रहे हैं. (Photo: ITG)

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद से ही जंग जारी है. आज इस युद्ध को 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने मोजतबा खामेनेई का एक रेयर वीडियो जारी किया है.

इसमें मोजतबा खामेनेई एक धार्मिक शिक्षण सत्र के दौरान दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यह फुटेज पुराना प्रतीत होता है, क्योंकि सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मोजतबा खामेनेई का कोई सार्वजनिक वीडियो सामने नहीं आया है.

मोजतबा खामेनेई की सेहत और सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच, ईरानी सरकारी मीडिया लगातार  वीडियोज का सहारा ले रहा है.

 

अभी भी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर दुनिया भर में असमंजस बना हुआ है. कभी अमेरिका-इजरायल के हमले में उनके मारे जाने का दावा किया जा रहा है, तो कभी उन्हें गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जंग थमेगी या ईरान और हार्डलाइन होगा? फरीद जकारिया ने समझाया युद्ध आगे किस दिशा में बढ़ेगा

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मोजतबा  खामेनेई का इलाज चल रहा है. हालांकि, अब तक पुख्ता तौर पर कोई यह नहीं बता पाया है कि जंग के बीच मोजतबा खामेनेई किस हाल में हैं और कहां मौजूद हैं.

Advertisement

ईरान की ताकत कमजोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत के कमजोर पड़ने के कई दावे किए हैं. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ईरान को 'कागजी शेर' भी कहा था. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो गई है.

ट्रंप ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में लगभग 90 प्रतिशत और ड्रोन हमलों में करीब 95 प्रतिशत की कमी आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement