scorecardresearch
 

20 लाख बैरल तेल लेकर होर्मुज में भटका टैंकर! तीसरी बार में ईरान को ऐसे छकाया

होर्मुज में जारी तनाव के बीच तीन तेल टैंकरों ने होर्मुज पार कर लिया है. एक तेल टैंकर को तो ईरानी सेना ने कम से कम दो बार वापस लौटा दिया था. तेल टैंकर होर्मुज पार करने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं जिसमें अपनी स्थिति छिपाना शामिल है.

Advertisement
X
ईरानी खतरे के बीच तेल टैंकर सीक्रेटली होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहे हैं (Photo: Reuters/IOTC)
ईरानी खतरे के बीच तेल टैंकर सीक्रेटली होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहे हैं (Photo: Reuters/IOTC)

कच्चा तेल लेकर जा रहे तीन टैंकरों ने पिछले हफ्ते और रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया. इन जहाजों ने ईरानी हमलों से बचने के लिए अपने ट्रैकर्स बंद कर दिए थे. होर्मुज में 'गायब' रहते हुए तेल टैंकरों ने अपना सफर पूरा किया जिसकी जानकारी सोमवार को सामने आए केप्लर और LSEG (London Stock Exchange Group) के शिपिंग डेटा से मिली है. 

इन तेल टैंकरों का अपना ट्रैकर बंद करके होर्मुज पार करना दिखाता है कि मध्य पूर्व से तेल निर्यात जारी रखने के लिए इस तरह का तरीका तेजी से अपनाया जा रहा है.

डेटा के मुताबिक, दो बहुत बड़े क्रूड कैरियर (VLCC) एजियोस फेनौरियोस वन (Agios Fanourios I) और कियारा एम रविवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे. दोनों जहाजों में इराक का 20-20 लाख बैरल कच्चा तेल भरा हुआ था.

होर्मुज पार कर अब कहां जा रहे तेल टैंकर?

डेटा के अनुसार, एजियोस तेल टैंकर वियतनाम जा रहा है. जहाज 26 मई को वियतनाम पहुंचेगा और वहां की न्ही सन रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी में अपना तेल उतारेगा. यह टैंकर 17 अप्रैल को इराक का बसरा मीडियम क्रूड लोड करने के बाद वियतनाम के लिए निकला था. तेल टैंकर ने पहले भी कम से कम दो बार होर्मुज पार करने की कोशिश की थी लेकिन तब वो नाकाम रहा था.

Advertisement

एजियोस को ग्रीस की शिपिंग कंपनी इस्टर्न मेडिटेरियन मैरीटाइम ऑपरेट करती है. केप्लर डेटा से पता चला कि कियारा एम भी रविवार को अपना ट्रांसपोंडर सिस्टम बंद कर गल्फ से बाहर निकला.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह साफ नहीं हो पाया है कि सैन मैरिनो के झंडे वाले इस टैंकर में मौजूद 20 लाख बैरल बसरा क्रूड को कहां उतारा जाएगा. इस जहाज को शंघाई स्थित एक कंपनी ऑपरेट करती है और इसका मालिक मार्शल आइलैंड्स में रजिस्टर्ड एक संस्था है. 

यूएई की सरकारी तेल कंपनी तेल बेचने के लिए ले रही रिस्क

इससे पहले, VLCC बशरा एनर्जी ने 1 मई को अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के जिर्कू टर्मिनल से 20 लाख बैरल अपर जाकुम क्रूड लोड किया था और 6 मई को होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल गया था.

पनामा के झंडे वाले इस जहाज ने 8 मई को फुजैरा ऑयल टैंकर टर्मिनल्स पर अपना माल उतारा.

हाल के दिनों में ADNOC और उसके खरीदारों ने कई ऐसे टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से निकाला है, जिनमें कच्चा तेल भरा हुआ था. इसका मकसद मध्य पूर्व संघर्ष के कारण खाड़ी में फंसे तेल को बाहर निकालना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement