scorecardresearch
 

अमेरिका: जॉर्जिया में ब्लॉक पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत और 35 घायल

अमेरिका के जॉर्जिया में एक स्थानीय ब्लॉक पार्टी के दौरान फायरिंग हुई. इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
जॉर्जिया के विएना में फायरिंग हुई. (Representational Image- ITGD)
जॉर्जिया के विएना में फायरिंग हुई. (Representational Image- ITGD)

अमेरिका के जॉर्जिया में एक स्थानीय ब्लॉक पार्टी में फायरिंग का मामला सामने आया है. इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए. राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस घटना की पुष्टि की है.

जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (GBI) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ये घटना रविवार तड़के करीब 1:25 बजे की है.  डूली काउंटी शेरिफ ऑफिस के डिप्टी विएना के एक मोहल्ले में आयोजित ब्लॉक पार्टी के दौरान गश्त पर मौजूद थे. 

इसी दौरान अचानक वहां गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर कई लोगों को अपनी गोलियों का शिकार बना चुके थे. 

गोलीबारी में 35 लोग घायल

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दो लोगों को मृत पाया, जबकि कई लोग खून से लथपथ हालत में पड़े थे. इस गोलीबारी में कुल 35 लोग घायल हो चुके हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आसपास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. 

हालांकि, अधिकारियों ने अभी ये साफ नहीं किया है कि कुल घायलों में से कितनों को गोली लगी थी या कितनों की हालत नाजुक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमृतसर: अजनाला थाने के ASI पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान, अस्पताल में भर्ती

इस बीच, मारे गए दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों और दूसरे पहलुओं का पता लगाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement