scorecardresearch
 

घुसपैठिया दिखने के बाद एफिल टॉवर कई घंटे तक रहा बंद

एफिल टॉवर में पीठ पर बैग टांगे एक घुसपैठिया दिखने के बाद इस ऐतिहासिक स्मारक को कई घंटे के लिए बंद करना पड़ा. घुसपैठिया दिखने की घटना टावर खुलने के नियमित समय से पहले हुई.

Advertisement
X
एफिल टॉवर
एफिल टॉवर

एफिल टॉवर में पीठ पर बैग टांगे एक घुसपैठिया दिखने के बाद इस ऐतिहासिक स्मारक को कई घंटे के लिए बंद करना पड़ा. घुसपैठिया दिखने की घटना टावर खुलने के नियमित समय से पहले हुई.

पर्यटन आकषर्ण से संबंधित प्रेस विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुबह में जनता के लिए बंद रखा गया और स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 45 मिनट पर खोला गया.

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि कल सुबह टॉवर को खोले जाने से पहले 'टावर में पीठ पर बैग टांगे एक व्यक्ति दिखा.' उन्होंने कहा, 'संदेह को दूर करने के लिए एक हेलीकॉप्टर को परिसर का निरीक्षण करने भेजा गया.' अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार घटनास्थल पर दमकलकर्मी भेजे गए, लेकिन 'कुछ नहीं मिला.' एक पुलिसकर्मी ने कहा कि घुसपैठिया कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो टॉवर से पैराशूट उड़ान भरने आया हो. 2005 में एक ऐसे ही प्रयास के दौरान नार्वे का एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

Advertisement

देखने के हर साल लगभग 70 लाख पर्यटक आते हैं. हर 10 पर्यटकों में से नौ विदेशी होते हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement