scorecardresearch
 

कैलिफोर्निया असेंबली ने 1984 के दंगे को ‘नरसंहार’ बताया

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए 1984 के दंगे को ‘नरसंहार’ करार दिया है और समूचे भारत में हजारों सिखों के साथ कथित बलात्कार, प्रताड़ना और हत्या के संदर्भ में भारत सरकार की जिम्मेदारी चिह्नित की है.’

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए को ‘नरसंहार’ करार दिया है और समूचे भारत में हजारों सिखों के साथ कथित बलात्कार, प्रताड़ना और हत्या के संदर्भ में चिह्नित की है.’

सैक्रामेंटो इलाके से असेंबली सदस्य जिम कूपर, केविन मैककार्टी, जिम गैलॉर और केन कूली के द्वारा तैयार यह असेंबली प्रस्ताव कहता है, ‘सरकार और कानून प्रवर्तन अधिकारी एकजुट हुए, उन्होंने इसमें हिस्सा लिया और इन हत्याओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया.’

अमेरिकन सिख पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति में यह कहा गया कि असेंबली के पटल पर यह भी घोषित किया गया कि यह क्रूरता ‘नरसंहार’ है जो कई सिख परिवारों, समुदायों, घरों और कारोबारियों के अंतरराष्ट्रीय विनाश में तब्दील हुई.

कूपर ने कहा, ‘बहरहाल, हम 1984 की त्रासदी को तो नहीं बदल सकते लेकिन सदन का सदस्य होने के नाते नरसंहार पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. मेरा मानना है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम इस मौके की सच्चाई बताएं और हजारों पीड़ितों का सम्मान करें. दुनियाभर में फैले सभी सिखों को यह जानना चाहिए कि यहां कैलिफोर्निया में हम हमेशा असहिष्णुता के खिलाफ खड़े हैं और हम 1984 की त्रासदी को कभी नहीं भूला सकते.’

Advertisement

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement