अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान के नदी में गिरने का खबर है. बताया जा रहा है कि बोइंग 737 विमान फ्लोरिडा नदी में गिर गया है. विमान में 136 लोग मौजूद थे. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
Marine Unit was called to assist in reference to a commercial airplane in shallow water. The plane was not submerged. Every person is alive and accounted for.
— Jax Sheriff's Office (@JSOPIO)
विमान से रेस्क्यू किए गए लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी के कोई चोट नहीं है.
जानकारी के मुताबिक विमान फ्लोरिडा के नवल एयर स्टेशन जैक्शनविले के रनवे से फिसलकर सेंट जॉन नदी में पहुंच गया. यह घटना शुक्रवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि बोइंग 737 कमर्शियल विमान है.21 adults transported to local hospitals by . All listed in good condition, no critical injuries. Over 80 members responded. AMAZING response and work !
— Jax Sheriff's Office (@JSOPIO)
We are aware of an incident in Jacksonville, Fla. and are gathering information.
— Boeing Airplanes (@BoeingAirplanes)
नेवल एयर स्टेशन जैक्सनविले की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा लैंडिग के वक्त हुआ और यह विमान क्यूबा से आ रहा था. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि विमान जिस नदी में गिरा वहां पानी कम था इसलिए पूरी तरह से नहीं डूबा. विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं