चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार ब्लास्ट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी. सकी चपेट में आने से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
शुरुआती कयासों में इस हादसे के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है. फिलहाल जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: चीन में ब्लास्ट से मरने वालों की तादाद बढ़कर 112 हुई, 95 अभी भी लापता