अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी और ऐलान किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन का यह फैसला तब आया है जब डेमोक्रेट पार्टी के बड़े नेता और उनके समर्थक उनसे नाम वापस लेने की अपील कर रहे थे. बाइडेन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उनकी जगह अब डेमोक्रेट की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा?
बता दें कि, काफी दिनों से इसकी चर्चा थी कि क्या बाइडेन राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के साथ कई अटकलें भी चल रही थीं. उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी चर्चा थी कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति चुनाव शायद नहीं लड़ेंगे, और रविवार को आखिर इन अटकलों पर विराम भी लग गया कि, जब बाइडेन ने खुद ही इस बारे में ऐलान कर दिया है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े हर अपडेट्स यहां देखिए
बाइडेन ने अमेरिकियों के हित में लिया फैसला
ब्रिटिश पीएम का कहना है कि बाइडेन ने अमेरिकियों के हित में सर्वोत्तम निर्णय लिया. ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि जो बाइडेन ने अमेरिकियों के हित में इस रेस से बाहर होने का फैसला लिया. स्टार्मर ने एक बयान में कहा, "मैं राष्ट्रपति बाइडेन के फैसले का सम्मान करता हूं और मैं उनके राष्ट्रपति पद के शेष कार्यकाल के दौरान हमारे साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं." "मुझे पता है कि, राष्ट्रपति बाइडेन ने अपना निर्णय इस आधार पर लिया होगा कि वह अमेरिकी लोगों के सर्वोत्तम हित के बारे में सोचते हैं."
कमला हैरिस को मिला बिल क्लिंटन का समर्थन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2024 की दौड़ के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन किया है. क्लिंटन ने कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने असाधारण सेवा करियर को राष्ट्रपति पद के साथ पूरा किया है, जिसने अमेरिका को एक अभूतपूर्व महामारी से बाहर निकाला है, लाखों नई नौकरियां पैदा की हैं, अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण किया है." उन्होंने कहा, कि वे "उपराष्ट्रपति हैरिस का समर्थन करने में राष्ट्रपति के साथ शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उनका समर्थन करने के लिए हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे.
एलन मस्क ने X पर की पोस्ट
अमेरिक राष्ट्रपति जो बाइडेन के दौड़ से बाहर रहने के फैसले पर एलॉन मस्क ने X पर पोस्ट किया कि, 'मैंने पिछले सप्ताह सुना था कि वह ठीक इसी समय और तारीख पर इस्तीफा देंगे. वास्तविक शक्तियां पुरानी कठपुतली को त्याग कर उस व्यक्ति का पक्ष ले रही हैं जिसके पास जनता को मूर्ख बनाने का बेहतर मौका है. वे ट्रम्प से डरते हैं क्योंकि वह कठपुतली नहीं हैं.
बाइडेन अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपतिः ट्रंप
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने अभियान को समाप्त करने के जो बाइडेन के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें अमेरिकी इतिहास में "सबसे खराब राष्ट्रपति" कहा. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बाइडेन की तुलना में हराना आसान होगा. ट्रंप ने कहा “वह (बाइडेन) हमारे देश के इतिहास में सबसे खराब राष्ट्रपति हैं.
राष्ट्रपति पद से तुरंत इस्तीफा दें बाइडेनः माइक जॉनसन
संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष (Speaker of the United States House of Representatives) माइक जॉनसन ने RE-Election की बिडिंग खत्म होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन के तत्काल इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, "अगर जो बिडेन राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ने के लिए फिट नहीं हैं, तो वह राष्ट्रपति के रूप में काम करने के लिए भी फिट नहीं हैं. उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. 5 नवंबर इतनी जल्दी नहीं आ सकता. " उन्होंने बाइडेन के फैसले को "अमेरिकी इतिहास में एक अभूतपूर्व मोड़" बताया और कहा कि उन्होंने "14 मिलियन से अधिक अमेरिकियों के वोटों को अमान्य कर दिया है, जिन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में जो बाइडेन को चुना था.
क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को खुद को राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर करने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार नहीं करने और अपने बचे हुए कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है. 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनना था. 81 वर्षीय राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "और यह मेरा सबसे अच्छा निर्णय है."
जो बाइडेन ने किया कमला हैरिस को समर्थन
राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, "मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार न करने और अपने कार्यकाल के शेष समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है. 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था, और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है."
My fellow Democrats, I have decided not to accept the nomination and to focus all my energies on my duties as President for the remainder of my term. My very first decision as the party nominee in 2020 was to pick Kamala Harris as my Vice President. And it’s been the best…
— Joe Biden (@JoeBiden)
बाइडेन ने कहा, "आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं. डेमोक्रेट - अब एक साथ आने और ट्रंप को हराने का समय आ गया है."