scorecardresearch
 

अमेरिका ने जारी किया ईरान के टॉप लीडर्स का पोस्टर, रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच शीर्ष नेताओं के पोस्टर जारी किए हैं. इन व्यक्तियों पर दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप है. इनके बारे में जानकारी देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की गई है.

Advertisement
X
ईरान के टॉल लीडर्स. (photo: ITG)
ईरान के टॉल लीडर्स. (photo: ITG)

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम ने शुक्रवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच प्रमुख कमांडरों पर 10 मिलियन डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है. साथ ही पोस्टर में कहा गया है कि जानकारी देने वालों को सुरक्षा और रिलोकेशन की सुविधा भी दी जाएगी. अमेरिका ने एक पोस्टर जारी कर जनता से इन कमांडरों या IRGC की अन्य शाखाओं के बारे में ठोस जानकारी साझा करने की अपील की है.

इस संबंध में अमेरिका ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें IRGC के पांच प्रमुख अधिकारियों की तस्वीरें और उनके पदों का जिक्र है. अमेरिका ने इन सभी लोगों पर दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप लगाया है.

कौन हैं पोस्टर में शामिल ये 5 चेहरे?

अमेरिका द्वारा जारी पोस्टर में अहमद वाहिदी को IRGC के कमांडर इन चीफ, अली अब्दोल्लाही को खातेमोल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स (KCHQ) के चीफ, सईद अघजानी को IRGC एयरोस्पेस फोर्स के UAV (ड्रोन) कमांडर, हामिदरेजा लश्गरियन को IRGC साइबर इलेक्ट्रॉनिक कमांड के चीफ और  माजिद खादेमी को IRGC इंटेलिजेंस ऑफिस के कमांडर के रूप में चिन्हित किया गया है.अमेरिका का मानना है कि ये सभी व्यक्ति ईरान की सैन्य ताकत के वो महत्वपूर्ण हिस्से हैं जो वैश्विक शांति के लिए खतरा पैदा करने वाली योजनाएं चलाते हैं.

Advertisement

अमेरिकी डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस ने साफ किया है कि जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. पोस्टर के जरिए अपील की गई है कि यदि किसी के पास इन नेताओं या IRGC की अन्य शाखाओं के बारे में ठोस जानकारी है तो वो तुरंत साझा करें.

पोस्टर में कहा गया है कि  महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को न केवल 10 मिलियन डॉलर तक की राशि दी जाएगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने (रीलोकेशन) में भी मदद की जाएगी. इसके लिए एक विशेष टॉर लिंक और व्हाट्सएप/सिग्नल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है, ताकि जानकारी देने वालों के लिए पांच और मौके सुनिश्चित किए जा सकें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement