scorecardresearch
 

अफगान सेना ने ड्रोन अटैक कर उड़ाया टैंक, बौखलाए PAK ने काबुल में की बड़ी एयरस्ट्राइक

सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि अफगान एयर फोर्स ने डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान की सैन्य पोस्ट पर ड्रोन स्ट्राइक कर एक टैंक नष्ट कर दिया. वहीं काबुल में पाकिस्तान एयर फोर्स की एयर स्ट्राइक की खबरों के बीच अफगान रक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की बात कही है.

Advertisement
X
डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान का टैंक तबाह (Photo: Screengrab)
डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान का टैंक तबाह (Photo: Screengrab)

सोशल मीडिया पर इन दिनों अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से जुड़े कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अफगान एयर फोर्स ने डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान की एक सैन्य पोस्ट को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि यह हमला खोस्त के गुलाम खान इलाके में किया गया.

रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई जवाबी ऑपरेशन रद्द-उल-जुल्म के तहत की गई. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बड़े ड्रोन स्ट्राइक में पाकिस्तानी सेना का एक टैंक पूरी तरह तबाह हो गया. हालांकि इन वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर काफी चर्चा हो रही है. दोनों तरफ से संघर्ष जारी है.

पाकिस्तानी टैंक तबाह होने का दावा
 

इसी बीच काबुल से भी तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने काबुल में एयर स्ट्राइक की. इस पर अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी सैन्य शासन काबुल के एयरस्पेस को बांटने और लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहा है. मंत्रालय ने कहा कि इसी कारण अफगान रक्षा बल पाकिस्तानी विमानों पर फायरिंग कर रहे हैं ताकि वे अपने इरादे में सफल न हो सकें.

Advertisement

काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की रिपोर्ट

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है और देशवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उधर सीमा क्षेत्र में भी हालात लगातार तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर झड़पें, सीमा पार से गोलीबारी बढ़ती जा रही हैं. इन घटनाओं के कारण दोनों पड़ोसी देशों के बीच बड़े संघर्ष की आशंका भी जताई जा रही है.

वहीं, अफगानिस्तान के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर देश के एयरस्पेस का उल्लंघन किया और काबुल में स्थित नशा मुक्ति उपचार अस्पताल को निशाना बनाया. इस हमले में वहां इलाज करा रहे कई नशा पीड़ितों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अफगान पक्ष ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सभी मानवीय मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ बताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement