scorecardresearch
 
Advertisement

नंदीग्राम उपचुनाव पर भारी बवाल, ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव पर भारी बवाल, ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. ममता बनर्जी के गुट से प्रत्याशी बनाई गईं संचिता प्रधान ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने तुरंत कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा कर दी. हालांकि, यह राजनीतिक दांव ज्यादा समय तक नहीं टिक सका. ममता के समर्थन की घोषणा के कुछ ही देर बाद बंगाल पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को पुराने मामलों में गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement