पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला माफिया के खिलाफ ED ने व्यापक छापेमारी की है. दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा, कोलकाता सहित कई जिलों में अवैध खनन और परिवहन के आरोपों में सैकड़ों ठिकानों पर छापा मारा गया है. 40 से अधिक स्थानों पर जारी इस जांच में काफी मात्रा में कैश और सोने के जेवरात भी बरामद हुए हैं.