scorecardresearch
 
Advertisement

कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसा: मृतक के भाई ने पूजा समिति पर उठाए सवाल

कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसा: मृतक के भाई ने पूजा समिति पर उठाए सवाल

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना में जान गंवाने वाले 64 वर्षीय बुजुर्ग के परिवार में गहरा शोक है. मृतक के भाई ने बताया कि उनके दादा हर साल अकेले ही पूजा पंडाल देखने जाया करते थे. हादसे के दिन भी वह खुशी-खुशी ठाकुर देखने निकले थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उनके निधन की खबर आई. परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की. पीड़ित परिवार का मानना है कि इस हादसे के लिए पूजा समिति की लापरवाही और खराब प्रबंधन मुख्य रूप से जिम्मेदार है.

Advertisement
Advertisement