पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए है.. खासकर रेलपार और गरुई नदी से सटे इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया है, जबकि कुछ जगहों पर लोग कमर तक पानी के बीच घरों में फंसे हुए हैं. रेलपार के रामकृष्ण नगर हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं. लोगों को अपने बच्चों, जरूरी सामान और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा. कई परिवार धर्मशाला और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं.