scorecardresearch
 

कोलकाता: आंधी में हिलने लगी थी लियोनेल मेस्सी की 70 फीट ऊंची मूर्ति, हादसे के डर से PWD ने क्रेन से हटाया

कोलकाता के लेक टाउन से लियोन मेसी की 70 फीट ऊंची मूर्ति को हटा दिया गया है. हाल में ही आए आंधी-तूफान की वजह से मूर्ति हिलने लगी थी. सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पीडब्ल्यूडी ने क्रेन की मदद से मूर्ति को हटाया. इस मूर्ति का खुद मेसी ने उद्घाटन किया था.

Advertisement
X
कोलकाता के लेक टाउन से हटाई गई 70 फीट ऊंची लियोन मेसी की प्रतिमा (Photo: PTI)
कोलकाता के लेक टाउन से हटाई गई 70 फीट ऊंची लियोन मेसी की प्रतिमा (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउन में लगी अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची मूर्ति को सोमवार को हटा दिया गया. यह मूर्ति हाल ही में आई आंधी-तूफान के बाद अस्थिर हो गई थी और गिरने का खतरा बन गई थी. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से इसे ट्रक पर लोड करके हटाया.

दिसंबर 2024 में यह मूर्ति लगाई गई थी. जब मेसी कोलकाता आए थे, तब उन्होंने खुद रिमोट कंट्रोल से इस मूर्ति का उद्घाटन किया था. यह मूर्ति लेक टाउन इलाके में लगाई गई थी और इसे लेकर काफी धूमधाम थी.

लेकिन कुछ दिन पहले जब आंधी-तूफान आया तो इलाके के लोगों ने देखा कि यह मूर्ति हिल रही है. घबराए हुए लोगों ने लेक टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत की. पुलिस और PWD के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. जांच के बाद ठेकेदार ने बताया कि मूर्ति की नींव के बोल्ट में खराबी आ गई है. उसने साफ चेतावनी दी कि यह ढांचा खतरनाक है और कभी भी गिर सकता है.

इसके बाद सोमवार को PWD ने यह मूर्ति हटाने का फैसला लिया. हाइड्रोलिक क्रेन से इसे उसके आधार से उतारा गया और ट्रक पर लाद दिया गया. PWD अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे काम में मूर्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले ल‍ियोनेल मेसी पर संकट! हैमस्ट्रिंग चोट ने बढ़ाईं अर्जेंटीना की धड़कनें

अभी यह मूर्ति PWD की देखरेख में है. इसे कहां दोबारा लगाया जाएगा, इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. अफवाहें यह हैं कि इसे रवींद्र सरोवर या इको पार्क में लगाया जा सकता है, लेकिन राज्य सरकार का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है.

क्रेन की मदद से मूर्ति हटाई गई (Photo: PTI)


एक और अहम बात यह है कि इस मूर्ति को बनवाने का काम पूर्व राज्य मंत्री सुजीत बोस ने किया था. वही सुजीत बोस जिन्हें हाल ही में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने म्युनिसिपल भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है.

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement