scorecardresearch
 

बंगाल में BJP जीती तो कांग्रेस को वापस मिली दो दफ्तरों की चाबी, TMC ने कर रखा था कब्जा!

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा और राजनीतिक टकराव के बीच बीजेपी की ओर से सकारात्मक पहल देखने को मिली. बीजेपी नेआतों और कार्यकर्ताओं ने आसनसोल के कुल्टी और नॉर्थ 24 परगना के बैरकपुर में कब्जाए गए कांग्रेस और वाम दलों के दफ्तर उनके मूल संगठनों को वापस सौंपे दिए.

Advertisement
X
बैरकपुर में कांग्रेस ट्रेड यूनियन के कार्यालय को बीजेपी ने टीएमसी के कब्जे से मुक्त कराया. (Photo: ITG)
बैरकपुर में कांग्रेस ट्रेड यूनियन के कार्यालय को बीजेपी ने टीएमसी के कब्जे से मुक्त कराया. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा और राजनीतिक टकराव की खबरों के बीच कुछ इलाकों से अलग और सकारात्मक तस्वीरें सामने आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सरकार के दौरान कब्जाए गए विपक्षी दलों के दफ्तरों को उनके मूल संगठनों को वापस सौंपकर सियासी संदेश देने की कोशिश की है.

आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने बराकर इलाके में फॉरवर्ड ब्लॉक और माकपा की ट्रेड यूनियन CITU (Centre of Indian Trade Unions) के दफ्तर संबंधित नेताओं को लौटाए. आरोप था कि चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी का झंडा लेकर पहुंचे कुछ अराजक तत्वों ने CITU दफ्तर पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया था.

मामले की जानकारी मिलने पर डॉ. पोद्दार खुद मौके पर पहुंचे और CITU दफ्तर की चाबी संबंधित पार्टी के नेताओं को सौंपते हुए कहा कि हम भयमुक्त बंगाल बनाना चाहते हैं. उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की हिंसा या दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होगी और बीजेपी के नाम पर अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि दफ्तर में ताला लगाने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता या समर्थक नहीं थे बल्कि किसी और पार्टी से उनका संबंध था.

Advertisement

उन्होंने विपक्षी दलों को भरोसा दिलाया कि वे बिना डर अपने दफ्तर खोलकर काम करें. बीजेपी नेता के इस पहल की सराहना करते हुए सीटू नेता सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि यह कदम राज्य की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करेगा और इससे शांति व सौहार्द का माहौल बनेगा. बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा के माहौल के बीच इस तरह के सकारात्मक पहल से पता चलता है​ कि राज्य में राजनीतिक टकराव के बीच भी सहअस्तित्व और लोकतांत्रिक मर्यादा को बढ़ावा देने की कोशिशें जारी हैं.

बैरकपुर में बीजेपी ने TMC के कब्जे से छुड़ाया कांग्रेस दफ्तर

इसी तरह का एक और घटनाक्रम नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर में सामने आया. यहां बीजेपी ने कांग्रेस से जुड़े ट्रेड यूनियन संगठन INTUC (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) का दफ्तर उसके कार्यकर्ताओं को वापस सौंप दिया. बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 में स्थित इस कार्यालय पर 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया गया था. करीब पांच साल बाद INTUC के सदस्यों को उनका कार्यालय वापस मिला.

बीजेपी के स्थानीय नेता रविंदर सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दफ्तर की चाबियां टिटागढ़ इकाई के INTUC अध्यक्ष राजेश शुक्ला को सौंपी गईं. इस मौके पर INTUC कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई. राजेश शुक्ला ने बीजेपी विधायक कौस्तव बागची और रविंदर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई. 

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 चुनाव के दौरान तत्कालीन TMC विधायक राज चक्रवर्ती ने स्थानीय स्तर पर उनके दफ्तर पर कब्जा कर लिया था, जिसे अब वापस दिलाया गया है. वहीं, रविंदर सिंह ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास रखती है और जनता के जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने TMC पर पार्टी कार्यालयों पर कब्जा और तोड़फोड़ के आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी 'सोनार बांग्ला' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. (दीपक देबनाथ के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement