उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसकी वजह से नदी का पानी प्रसिद्ध पातालपुरी लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर तक पहुंच गया है. मंदिर के प्रांगण और गर्भगृह में पानी भर जाने से बाबा के चरणों तक जल पहुंच चुका है. स्थानीय लोगों और पुजारियों के अनुसार, करीब 2019-20 के बाद ऐसी स्थिति दोबारा देखने को मिल रही है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पानी बाबा को पूरी तरह कवर कर सकता है.