scorecardresearch
 
Advertisement

'यूपी के 4 टुकड़े होंगे, पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा बनेगा', ओम प्रकाश राजभर

'यूपी के 4 टुकड़े होंगे, पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा बनेगा', ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. देवरिया में आयोजित सामाजिक समरसता रैली के दौरान राजभर ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया जाएगा. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भविष्य में पूर्वांचल को एक अलग राज्य का दर्जा मिलता है, तो राजभर समाज का बेटा ही वहां का पहला मुख्यमंत्री बनेगा.

Advertisement
Advertisement