scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी के 4 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू, सीएम योगी ने की लॉन्च‍िंग

यूपी के 4 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू, सीएम योगी ने की लॉन्च‍िंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास और युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है. सीएम योगी ने प्रदेश के चार प्रमुख शहरों गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में 'भारत टैक्सी सेवा' की शुरुआत की है. इस सेवा का मुख्य उद्देश्य न केवल लोगों के सफर को आसान बनाना है, बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना भी है. सहकारिता मंत्रालय की इस खास पहल के जरिए अब भारत टैक्सी सेवा को टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी तेजी से विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है.

Advertisement
Advertisement