राम मंदिर चढ़ावा और आभूषणों की चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है. सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने मामले में टिन्नू समेत चार पुजारियों से पूछताछ की, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विरोधाभासी जानकारी मिली. जांच के दौरान मंदिर के लिए दान में मिली कुछ बहुमूल्य वस्तुओं और आभूषणों का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात भी सामने आई है. वहीं, मंदिर की नींव में रखे जाने के लिए भेंट की गई करीब 60 किलो चांदी की शिलाओं को लेकर भी सवाल उठे हैं. जांच एजेंसियां अब दस्तावेजों, रिकॉर्ड और संबंधित लोगों के बयानों का मिलान कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.