लखनऊ के चर्चित व्यवसायी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. इस मामले की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताया है. श्रद्धा का दावा है कि शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, बल्कि उन्होंने खुदकुशी की है. उसने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करना चाहती है और मीडिया से अफवाहें न फैलाने की अपील की. हालांकि, दूसरी तरफ श्रद्धा दुबे की कार भारत-नेपाल सीमा के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है.