उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में इन दिनों एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित कटशीला गांव के पास एक बेहद विशालकाय ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. इस ट्रक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कुल 308 पहिये लगे हुए हैं. इस महाकाय ट्रक पर एक बहुत बड़ी मशीन का हिस्सा लदा हुआ है, जो ओडिशा के बंदरगाह से होते हुए सड़क मार्ग द्वारा लखीमपुर खीरी की तरफ जा रहा है.