scorecardresearch
 
Advertisement

नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, देखें दहलाने वाला Video

नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, देखें दहलाने वाला Video

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा सोसाइटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, इस युवक ने महज एक दिन पहले ही सुपरनोवा सोसाइटी में एक कमरा बुक किया था. घटना से ठीक पहले एक एसी मैकेनिक ने उसे समझाने और बचाने की पूरी कोशिश की थी. बातचीत के दौरान युवक ने एसी मैकेनिक को बताया था कि वह काफी समय से डिप्रेशन यानी मानसिक तनाव से जूझ रहा है. मैकेनिक ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचाने में असफल रहा और युवक ने खिड़की से छलांग लगा दी.

Advertisement
Advertisement