scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ: क‍िसी लड़के से बात करती थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर क‍िए टुकड़े, स‍िर और धड़ ऐसे लगाए ठ‍िकाने

लखनऊ: क‍िसी लड़के से बात करती थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर क‍िए टुकड़े, स‍िर और धड़ ऐसे लगाए ठ‍िकाने

लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर शव के टुकड़े करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी बेटी के एक युवक से बातचीत करने से नाराज था. हत्या के बाद शव को ट्रेन में एक बॉक्स में छुपाकर ले जाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जांच के दौरान पुलिस ने कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र से लड़की का सिर भी बरामद कर लिया है. आरोपी पिता से लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
Advertisement