लखनऊ में 28 वर्षीय करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई शिवा की मौत के बाद उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे फरार है. शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया है कि श्रद्धा दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है. मां का दावा है कि मौत से पहले शिवा को काफी यातनाएं दी गईं, उनके शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान, हड्डियों में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें पाई गई हैं.