scorecardresearch
 
Advertisement

गाजियाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की ह्त्या, पुलिस ने किया खुलासा

गाजियाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की ह्त्या, पुलिस ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां किराए के कमरे में एक सिलाई कारीगर का शव बरामद हुआ है. मृतक की गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोप है कि सिलाई कारीगर की हत्या उसकी पत्नी ने अपने मौसेरे बहनोई के साथ मिलकर की है. पुलिस के अनुसार, पत्नी और मौसेरे बहनोई के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे. दोनों आपस में शादी करना चाहते थे. इसी के चलते दोनों ने मिलकर पति को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची और मौका पाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
Advertisement