लखनऊ के सआदतगंज इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में आरोपी ऋषभ शुक्ला सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है. चबूतरे को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की जान चली गई. गोलीबारी के दौरान मौके पर चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया. घटना की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.