उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय सियासी सरगर्मी तेज है. चुनाव आयोग को लेकर मीडिया में हुए हालिया खुलासों के बाद कांग्रेस पार्टी आक्रामक रुख अपनाए हुए है. लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं.