उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 'मिशन रोजगार' के तहत नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस गरिमामयी समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सफल उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार के पारदर्शी भर्ती अभियान की सराहना की.