scorecardresearch
 
Advertisement

गाजियाबाद में BJP की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा, CM योगी ने विपक्ष को घेरा

गाजियाबाद में BJP की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा, CM योगी ने विपक्ष को घेरा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली जा रही है. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य विपक्ष के नैरेटिव और भ्रम फैलाने की राजनीति का जवाब देना है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला. वहीं हरियाणा के करनाल में गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर और स्मृति ईरानी जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement